स्वास्थ्य केंद्र में 44 गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतराय

बसंतराय:- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतराय में सोमवार को गर्भवती  महिलाओ का एएनसी(प्रसव पूर्व जांच) जांच की गई। जानकारी ही कि गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ देखभाल के उद्देश्य से प्रत्येक महीने के 9 तारीख  को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जिले भर में चलाया जाता है।

 अभियान का उद्देश्य माता और नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करना है। सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गाओं से आई 44 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। ड्यूटी पर तैनात डॉ.महमूद आलम द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ की जांच की गई।
गर्भवती महिलाओं का जांच करते डॉक्टर महमूद आलम
वहीं  कार्यरत एएनएम दीपसिखा,प्रीति,सुनयना,किरण द्वारा सभी महिलाओं की ब्लडप्रेशर, वजन, की माप की गई। वहीं लेव टेक्नीशियन  महमूदुल द्वारा ब्लड सैंपल लेकर हेमो ग्लोबिन, वीडीआरएल,सीबीसी,हेपेटाइटिस बी आदि की जांच की गई।

 इस दौरान चिकित्सक, स्वास्थ कर्मियों एवं मरीजों द्वारा सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा गया। शैलेंद्र झा ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं के जांच के बाद खानपान को लेकर विशेष सलाह भी दी गई।और पुराना संक्रमण में एहतियात बरतने को कहा गया।

- उजागर मीडिया टीम, बसंतराय।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें