दर्दनाक:- गेरुआ नदी में डूबने के बाद बृद्ध का शव लापता,खोजबीन में जुटी एनडीआरएफ की टीम




कहलगांव: अनुमंडल स्थित सन्हौला प्रखंड अंंंंंतर्गत अमडंडा थाना क्षेत्र के सुरमनिया महंथ बाबा स्थान के पास रविवार को गेरुआ नदी के किनारे गाय चरा रहे बृद्ध की पैर फिसल कर नदी में गिर जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।

मिली जानकारी के अनुुुसार बताया जाता है कि नदी में पानी का तेज बहाव के कारण वृद्ध का शव बरामद नही हो सका है।

 मृतक अनिरुद्ध यादव उम्र 65 वर्ष पिता स्व सिपाही यादव सुरमनिया गांव निवासी है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार बृद्ध नदी के किनारे गाय चरा रहा था कि उसका अचानक पैर फिसल गया और गेरूआ नदी में गिर गया।

हालांकि आस पास के लोगो को जानकारी हुई तो गांव के गोताखोर ने गेरुआ नदी में डुबकी लगाकर काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन  शव का अता पता नही मिला।

 इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना सनहौला अंचलाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी को देकर एन डी आर एफ की टीम की मांग की मौके पर सूचना पा कर सन्हौला अंचलाधिकारी अजय कुमार घटना स्थल पर पहुंचे ओर घटना का जायजा लेते हुए एन डी आर एफ की टीम  जिला से मांग की गईं।

 मौके पर नदी के किनारे एन डी आर एफ टीम भी पहुंची शव की काफी खोजबीन की लेकिन खबर लिखने तक शव का पता नही चला मौके पर अमडंणडा थाना प्रभारी बबलू कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे को घटना का जायजा लिया इस घटना से गांव एवं आस पास के गांव में हाहाकार मचा हुआ है।

 वही परिवार वालो का रो रो कर काफी बुरा हाल है खबर लिखने तक शव बरामद नही हुई थी नदी में तेज बहाव होने के कारण शव को ढूंढने में काफी परेशानी हो रही है।

- ब्यूरो रिपोर्ट बालकृष्ण कुमार 
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें