कहलगांव : अनुमंडल अंतर्गत सनहौला के सिलहन खजुरिया पंचायत के बेलडीहा गांव के बिजली विभाग के संवेदक द्वारा बिजली का काम आधा-अधूरा किये जाने से गांव के आधी आबादी उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के संवेदक द्वारा वार्ड नंबर बारह मे बिजली एल टी तार काफी जर्जर हो चुका है जिसके कारण बिजली ठीक तरह से इस टोला में नहीं आता है जबकि इस टोला में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पानी टंकी है और गांव के आधी आबादी से ज्यादा लोग इसी पानी टंकी से पानी पीते हैं।
लेकिन बिजली की एल टी तार काफी पुराना एवं जर्जर तार की वजह से हमेशा लो वोल्टेज की स्थिति उत्पन्न होती है। लो वोल्टेज के कारण सुचारू रूप से सात निश्चय योजना के तहत नल जल संचालित करने के लिए जो पानी का मोटर लगाया गया है वह सुचारू रूप से नहीं चलता है।
जिसके कारण गांव के लोग हमेशा पानी के लिए व्याकुल रहते हैं। इसका मुख्य वजह है बिजली की पुराने तार जो कि बिजली सही तरीके से सफलाई नहीं कर पाते।
- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरो, कहलगांव।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें