कहलगांव : वैश्विक संक्रमण कोरोनावायरस से बचाव हेतु सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए शनिवार को कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में पहली बार छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति में विद्यालय परिवार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के कारण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष अनुमंडल क्षेत्र में कहीं भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।
शहर से लेकर गांव तक स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। अनुमंडल क्षेत्र के कई भागों के प्रबुद्ध जनों और वृद्धजनों ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस की धूम फीकी रही। इसके बावजूद सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में संस्था प्रधान द्वारा झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय पर्व को मनाया गया। अनुमंडल कार्यालय में कहलगांव अनुमंडल पदाधिकारी सुजय कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया।
कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रेशु कृष्णा, कहलगांव थाना अध्यक्ष संजय सत्यार्थी, रसूलपुर थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार, सनहौला थानाध्यक्ष राजीव कुमार, सनोखर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, सन्हौला प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख सुषमा देवी, भुड़िया महियामा पंचायत की मुखिया सुलेखा देवी, सन्हौला पंचायत की मुखिया झरना देवी, फाजिलपुर सकरामा पंचायत की मुखिया रानी देवी, बोड़ा पाठकडीह पंचायत के मुखिया जगत चौधरी, अमडंडा पंचायत की मुखिया प्रियंका भारती , धुआवै पंचायत के मुखिया विपिन बिहारी सिंह, सिलहन खजुरिया पंचायत के मुखिया सुभाष चंद्र भगत, कहलगांव प्रखंड के कुर्मा पंचायत की मुखिया गीता देवी, सनोखर पंचायत की मुखिया पुष्पलता देवी एवं तेलौंधा पंचायत के मुखिया शिव कुमार साह, कहलगांव राजद प्रखंड अध्यक्ष बासुकिनाथ यादव, सनहौला भागलपुर जिला दलित सेना उपाध्यक्ष सह सनहौला प्रखंड अध्यक्ष सुबोध पासवान ने लोजपा अपने-अपने कार्यालय में अपने सहकर्मियों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए झंडोत्तोलन किया।
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी संस्था प्रधान ने अतिथियों को आमंत्रित नहीं किया। वहीं दूसरी ओर अनुमंडल क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में भी झंडोत्तोलन किया गया। मध्य विद्यालय अरार के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, राष्ट्रीय उच्च विद्यालय सनोखर हाट के प्रधानाध्यापक मोहम्मद रियाज अहमद, मध्य विद्यालय बेलडीहा के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र पासवान ने अपने-अपने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए झंडोत्तोलन किया।
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को स्पेशल बनाते हुए राष्ट्रीय उच्च विद्यालय सनोखर हाट के प्रांगण में झंडोत्तोलन के बाद तेलौंधा पंचायत के मुखिया शिव कुमार साह एवं सेवानिवृत्त शिक्षक गोपी मंडल के पहल पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद रियाज अहमद के नेतृत्व में सनोखर के प्रबुद्ध जनों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लगभग 200 पौधे लगाए गए l मौके पर गौरी शंकर सिंह, शिव साह, कृष्ण पांडेय, सेवानिवृत्त शिक्षक सरयू दास, मदन साह, जनार्दन यादव, कैलाश दुबे, सुशील महतो, छोटेलाल सिंह, नितिन भगत, प्रदीप साह, अर्जुन केसरी, अजीत कुमार, नितीश, रंजीत के साथ कई प्रबुद्ध जन व युवा उपस्थित थे।
- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरो, कहलगांव।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें