रेनबो ने दी जसराज को श्रद्धांजलि


गोड्डा। रेनबो म्यूज़िकल ग्रुप से जुड़े गायकों एवं कलाप्रेमियों ने गुरुवार को स्थानीय इंडोर स्टेडियम में आयोजित शोकसभा द्वारा पद्मविभूषण की उपाधि व वैश्विक ख्याति प्राप्त देश के शास्त्रीय गायक पंडित जसराज को भावभिनी श्रद्धांजलि दी।

स्व. जसराज के चित्र पर पुष्पांजलि के पश्चात रैनबो के अध्यक्ष सुरजीत झा, संरक्षक मनोज कुमार पप्पु, समीर दुबे एवं अमित राय, सचिव मनीष कुमार सिंह, अतिथि वक्ता आलोक कुमार झा, वरीय सदस्य व गायक मिथिलेश कुमार, अमरेन्द्र सिंह बिट्टु, सुभाष चन्द्र दास एवं मो. इम्तियाज अहमद ने पंडित जसराज के साथ-साथ दिवंगत सुप्रसिद्ध क्रिकेटर चेतन चौहान एवं जयंती पर पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की और एक स्वर में पंडित जसराज जी को भारत रत्न की उपाधि देने की सरकार से मांग की।
-रिपोर्ट उजागर मीडिया टीम
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें