चाचा-भतीजे के आपसी विवाद में हुए मारपीट में दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी

जमीन पर पड़ी घायल महिला
बसंतराय : थाना क्षेत्र के डेरमा पंचायत अंतर्गत लोचनी गांव के चाचा-भतीजा के बीच हुए आपसी विवाद में दोनों पक्ष के एक-एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी है। जिन को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस सेवा से नजदीकी पथरगामा अस्पताल भेज दिया गया है।

जख्मी महिला में गौरी देवी,पति:-जित्तन साह और रोजी देवी,पति:-रितेश साह बुरी तरह से जख्मी हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों के बीच जगह-जमीन को लेकर पिछले कई सालों से विवाद होता आया है।

शुक्रवार शाम 5 बजे को भी कुछ ऐसा ही हुआ जिसके बाद दोनों तरफ से कहासुनी औऱ गाली-गलौज शुरू हो गयी। जो धीरे-धीरे खूनी खेल में बदल में गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गया। जिसमें दोनों तरफ की एक-एक महिलाएं बुरी तरह से जख्मी होकर लहूलुहान हालात में जमीन पर गिर गई।
खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाया था।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें