![]() |
| एक दूसरे को मुबारकबाद देते बच्चे |
बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित ईदगाह गदाल बाग मैं सन्नाटा पसरा रहा। यही हाल पूरे प्रखंड क्षेत्र के ईदगाह का रहा।
कोरोना संकट को देखते हुए मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से घरों पर रहकर ही नमाज अदा करने की अपील की थी।
![]() |
| ईदगाह ग़दाल बाग में पसरा सन्नाटा |
साथ ही झारखंड प्रदेश के डीजीपी ने भी बकरीद पर्व की शुभकामनाओं के साथ साथ मुस्लिम समुदाय को अपने घरों में रहकर नमाज पढ़ने की अपील की थी। पूरे प्रखंड क्षेत्र में लोगों ने अपने घरों में एवं छत में नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने अपने घर पर बकरे की कुर्बानी दी।
कोरोना वायरस के चलते मस्जिदों में अभी सामूहिक रूप से नमाज अदा करने पर पाबंदी है। इसके चलते रमजान में तरावीह और ईद उल फितर के बाद अब ईद-उल-अजहा की नमाज भी लोग घरों में रहकर ही अदा कर रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें