भाजपाइयों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का द्वितीय पुण्यतिथि

चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता

बसंतराय : भारत रत्न  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि बसंतराय प्रखंड में मनाई गई। भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में
सभी कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर प्रदीप शर्मा ने कहा कि पूर्व पीएम के सपनों के भारत का निर्माण हो रहा है। सबका साथ-सबका विकास व विश्वास के मूलमंत्र के साथ देश विकास पथ पर अग्रसर है। शर्मा ने कहा कि पूर्व पीएम ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को कहा था खेल के साथ दिल भी जीतिए।

बसंतराय मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में प्रमोद झा, सीताराम खेतान, प्रदीप मोहिल राधे सा ह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें