हनवारा : थाना परिसर को किया गया सेनिटाइज, तीसरे दिन भी नही हुआ संक्रमित के सम्पर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों की जाँच

सफाई कर्मियों द्वारा हनवारा थाना परिसर को  सेनिटाइज करते हुए 

हनवारा : बीते दिनों हनवारा थाना में बालात्कार का आरोपी युवक का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। संक्रमित के संपर्क में आने वाले हनवारा थाना के पुलिस कर्मियों का अब तक स्वास्थ्य विभाग टीम के  द्वारा जाँच नही किया गया है।

हलांकि सोमवार को थाना परिसर को फोगिंग व सेनिटाइज किया गया है। सफाई कर्मियों द्वारा पुरे थाना परिसर को  सेनिटाइज किया गया है। बताते चलें कि  बीते 14 अगस्त को बालात्कार का आरोपी 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने के क्रम में उसका कोरोना जाँच कराया गया था। जाँच के दौरान उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

इसे भी पढ़े : बलात्कार का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, हनवारा थाना में मचा हड़कंप

जिसके बाद से हनवारा थाना परिसर  में खलबली मची हुई थी। ज्ञात हो कि संक्रमित के संपर्क में आने वाले पुलिस कर्मियों को होम क्वारंटाइन के लिए हाई स्कूल हनवारा में कोरोंटिन किया जा चूका है। लेकिन अब तक स्वास्थ विभाग के द्वारा सम्पर्क में आने वाले का सैंपल नही लेने से कर्मियों की बेचैनी धीरे धीरे बढती जा रही है।

अब सवाल यह खडा होता है की आखिरकार बीते शुक्रवार को ही आरोपित युवक का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद से ही संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मी क्वारंटाइन हो गये है। लेकिन तिन दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक सम्पर्क में आये पुलिस कर्मियों का कोरोना जाँच हेतु सैंपल नही लिया गया है।

- उजागर मीडिया टीम, हनवारा।  
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें