![]() |
| जप्त मोटरसाइकिल जिनसे शराब ले जाया जा रहा था |
बसंतराय : थाना क्षेत्र के सनोर अंतर राजीय चेक नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल के डिक्की से शराब की कई बोतल बरामद किया गया है।
इस बात की पुष्टि बसंतराय थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद यादव ने करते हुए कहा कि चेक नाका पर वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल से छोटे-छोटे 18 बोतल शराब बरामद किया गया है। हालांकि इस दौरान बाइक चालक भागने में सफल रहा।
जानकारी हो कि बसंतराय थाना क्षेत्र पड़ोसी राज्य बिहार से सटा हुआ है। अंतर राजिय चेक नाका सनौर झारखंड बिहार को जोड़ने वाली गेरवा नदी पर स्थित है। बिहार में जब से शराबबंदी कि गई है झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र मैं लगातार शराब का धंधा फल फूल रहा है।
कारण लगातार इस होकर शराब की बड़ी खेप बिहार ले जाई जाती है। बीच-बीच में पुलिसिया कार्रवाई भी होती है बावजूद धंधेबाज शराब के धंधे से बाज नहीं आ रहे हैं। करौना काल से लगातार सनौर चेक नाका पर वाहनों का सघन जांच वह बगैर ई पास के सीमा में प्रवेश वर्जित है।
साथ ही सभी अंतर राज्य सीमा पर अतिरिक्त पुलिस बलों को लगाया गया है। बावजूद शराब माफिया बड़ी ही आसानी से झारखंड आकर शराब की बड़ी खेप बिहार ले जाते हैं।जिनसे मोटी कमाई करते है। थाना प्रभारी ने बताया कि अग्रसर कार्रवाई की जा रही है।
- उजागर मीडिया टीम, बसंतराय।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें