![]() |
| गड्ढे के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण |
सड़क की हालत इन दिनों काफी खराब हो चुकी है। एक ओर जहां संबंधित विभाग के मौन रूप धारण करने से सड़क और भी खराब हो गई है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के प्रतिनिधि भी इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। जानकारी हो कि अभी साल भर पूर्व ही इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कराया गया था। बावजूद 1 साल के अंदर सड़क पूरी तरह टूट कर बिखर चुका है।
जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैया से आहत आकर ग्रामीण मोहम्मद फारुख आजम ने बताया कि इस सड़क से होकर के बड़ी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन होता है जिन से पूरी सड़क खराब हो चुकी है। बारिश के हो जाने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है दोपहिया वाहन तो दूर पैदल चलना भी सड़क पर मुश्किल होता है।
![]() |
| सड़क में बने गड्ढे को दिखाते ग्रामीण |
मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द इस सड़क का मरम्मत नहीं कराया गया तो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जाएगा। सड़क पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में मोहम्मद फारुक आजम,चंदन यादव, रूपेश कुमार यादव, आजम, मोहम्मद मोईन, रहीम अंसारी, मोहम्मद सादाब आलम, मोहम्मद कामिल, मोहम्मद मनिर, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद अलकामा के अलावे कई लोग उपस्थित थे।
- उजागर मीडिया टीम, बसंतराय।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें