कहलगांव : विधायक निधि से निर्मित विभिन्न पंचायतों में कई योजनाओं का किया उद्घाटन



कहलगांव : सन्हौला प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में  विधायक सदानंद सिंह के पुत्र एवं विधायक प्रतिनिधि सह कांग्रेस के युवा नेता इंजीनियर शुभानंद मुकेश ने  विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन बुधवार को नारियल फोडकर एवं फीता काटकर किया। धुआवै पंचायत के चंडिकास्थान मंदिर से सटे तलाब 9,55000 राशि से निर्मित सीढ़ी घाट अरार पंचायत के चांचें गांव के आम पोखर में 693100 राशि से निर्मित सीढ़ी घाट, तेलौंधा पंचायत के बनियड्डा गांव के संथालीटोला में 637000 राशि से बने सामुदायिक भवन एवं सनोखर पंचायत के भिरौंधा गांव से नारायणवाटी गांव जाने के क्रम में  6,06400 राशि से निर्मित पुल का उद्घाटन किया।

मौके पर शुभानंद मुकेश ने कहा कि वे कहलगांव विधानसभा के सभी क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते हुए विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं और साथ ही साथ विभिन्न योजनाओं से निर्मित पुल ,  सीढ़ी घाट और सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने पर क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। हम लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लोगों की समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। उद्घाटन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताया एवं युवा नेता सुभानंद मुकेश को शुभकामनाएं दी।

मौके पर धुआवै  पंचायत के मुखिया विपिन बिहारी सिंह, अरार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बादल सिंह, एकचारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद मंडल, तेलौंधा पंचायत के मुखिया शिव कुमार साह,विकेश कुमार सिंह, नीतिश आंनद सिंह जनार्दन यादव, गुड्डू आजाद के साथ कई लोग उपस्थित थे।

- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरो, कहलगांव।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें