बुधवार को गोड्डा जिले में एक दर्जन कोरोना संक्रमित पाए गए


गोड्डा: जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल और महागामा के रेफरल अस्पताल में बुधवार को ट्रूनेट और एंटीजेन रैपिड टेस्ट में 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसकी पुष्टि एनआरएचएम के डीपीएम लॉरेंट्स टिर्की ने की।

 उन्होंने बताया कि संक्रमितों में कोर्ट परिसर के एक स्टेनो, असनबनी और रौतारा के एक एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पोड़ैयाहाट के दो और ललमटिया सीआईएसएफ कैंप के तीन जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर सिकटिया में भर्ती कराया गया है।

बताया कि बुधवार को ट्रूनेट और एंटीजेन रैपिड टेस्ट में पांच दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया जिसमें कुछ 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बताया कि जिले में जांच और ट्रेसिग लगातार चल रही है। कहा कि बुधवार को कोविड सेंटर से 2 लोग कोरोना को हरा कर अपने घर गए।

सबों को कोविड सेंटर से विदा किया गया। अभी जिले में एक्टिव केस की संख्या अब 83 है। यहां कोरोना के कुल 607 मामले अब तक सामने आए हैं। वहीं अब तक गोड्डा में 524 लोगों ने कोरोना का हराया है। वहीं यहां तीन संक्रमितों की मौत भी हुई है।

- उजागर मीडिया टीम, गोड्डा
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें