बीते डेढ़ माह से अंधेरे में है बसंतराय का चेंगै गांव।

जले ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण

बसंतराय : बसंतराय प्रखंड के बेल्डीहा पंचायत के चेगई गांव ट्रांसफार्मर जलने के कारण तकरीबन डेढ माह से अंधेरे में हैं। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए न कोई राजनीति दल और ना ही पंचायत प्रतिनिधि सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों की बात विभाग के पदाधिकारी भी नहीं सुन रहे हैं।

 इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीण सड़कों पर आकर आंदोलन करने की बात कर रहे हैं। ग्रामीण मोहम्मद खुर्शीद, मुबारक करीम, गुलशेर अहमद, मोहम्मद मुन्ना, मोहम्मद अंसार, मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद इमरान, सहित कई लोगों ने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने को महगामा के विद्युत अभियंता को आवेदन दिया गया।

 लेकिन पदाधिकारी ट्रांसफार्मर बदलने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधि से लेकर पंचायत के मुखिया तक को जानकारी दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आगामी पंचायत चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

 ग्रामीणों ने कहा कि बिजली नहीं रहने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड बढ़ने के कारण समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने 100 केवीए के ट्रांसफार्मर की मांग जिला उपायुक्त से की है।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें