गोड्डा: रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गोड्डा में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आदिवासी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा देश के लिए स्वतंत्र आंदोलन आरंभ करने के समय को याद किया गया ।
उसके बाद कांग्रेस भवन में प्रबुद्ध आदिवासी भाई बहन को सम्मानित करने का कार्यक्रम आरंभ किया गया एवं सर्वप्रथम सभी अंगतुक आदिवासी भाई बहन का स्वागत किया गया, सम्मानित होने वाले में डॉ मनोज हांसदा,डॉ निर्मला बेसरा, प्रणेश शुलोमण, शशिकला मुर्मू ,उर्मिला किस्कू ,सुनील मरांडी ,प्रियंका सोरेन, प्रमुख हैं।
कुल 21 लोग को सम्मानित किया गया,। उनमें से डॉ मनोज हांसदा, और डॉ निर्मला बेसरा द्वारा वर्तमान समय में कोरोना महामारी से त्रस्त लोगों के प्रति उनके सेवा भाव के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए उन्हें सम्मानित किया गया ।
शिक्षा के क्षेत्र में श्री प्रणेश सोलोमन सोलोमन को शॉल उड़ाकर माला पहनते हुए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
जन वितरण प्रणाली के डीलर सुनील मरांडी को अपने समाज के गरीब लोग जो आर्थिक रूप से लाचार हैं उन्हें मुफ्त राशन देने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टैंसिंग का अनुपालन व मास्क का प्रयोग करते हुए सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ज्योतिंद्र झा, प्रखंड अध्यक्ष विनय ठाकुर , झारखंड सोशल मीडिया प्रभारी प्रणय दुबे , राकेश रोशन झा ,महिला अध्यक्ष सोनी झा, अभय जयसवाल ,शकील अहमद, दिलीप मंडल , अशोक यादव , वासुदेव भगत, सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित हुए।
- ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मीडिया।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें