कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदिवासियों को अंगवस्त्र देकर मनाया विश्व आदिवासी दिवस।

विश्व पर्यावरण दिवस मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता

बसंतराय:- रविवार को बसंतराय प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बीच प्रखंड क्षेत्र के केंदुआ गांव के आदिवासी ग्रामीणों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जानकारी हो कि इस बार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का फैसला झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है।


आज के दिन सरकारी कार्यालय में भी छुट्टी की घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गई है। बसंतराय प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष आलमगीर आलम ने बताया कि कॉन्ग्रेस पार्टी के निर्देश अनुसार विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासियों को सम्मानित करने का आदेश पार्टी कार्यालय से मिला है। जिनको लेकर के आज आदिवासियों को सम्मानित किया जा रहा है।

 आगे उन्होंने कहा कि आदिवासियों ने सभ्यता और संस्कृति की सदैव रक्षा की है इसीलिए उसको आज के दिन सम्मान दिया जाना बेहद खास है। सम्मानित किए जाने वाले आदिवासियों में मुख्य रूप से राजकुमार मुर्मू, सुमन मुर्मू, देबी राम सोरेन, रनजू कुमारी बेसरा,सुलेमान मुर्मु,प्रमल टुडू,गणेश हास्दा,बबिता मरांड़ी,देवी लाल मुर्मू,संतोष टुडू,दर्जनों आदिवासी मौजूद थे।वही कोंग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम,अजीमुद्दीन,हाशिम आदि मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Editor1

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें