चेकपोस्टो पर सख्ती से हो रहा है नियम का पालन, बिना ई – पास के आने की इजाजत नहीं


हनवारा : झारखंड – बिहार के सीमा पर स्थित हनवारा थाना क्षेत्र में लगाये गये चेकपोस्टो पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती के साथ नियम का पालन कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गोड्डा  वाई० एस० रमेश के निर्देशानुसार हनवारा थाना पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बगैर ई– पास के आने वाले लोगो को किसी भी सूरत में चेकपोस्ट अंदर आने की इजाजत नही है।

ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि MHA के द्वारा जारी किये गये गाइडलाईन का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कारवाई करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ , मास्क एवं वाहन से सम्बन्धित कागजात होना अति आवश्यक है। इसका पालन नही करने वालों पर भी सख्त कार्यवाही की जा रही है।

किया कहते है थाना प्रभारी बिनोद कुमार 

हनवारा थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि बिना ई – पास के झारखण्ड में प्रवेश होने नहीं दिया जा रहा है। वैध ई –पास होने के बावजूद झारखण्ड प्रवेश करने के लिए चेकपोस्ट पर हेलमेट, मास्क एवं वाहन से सम्बन्धित कागजात की भी गहन जांच की जा रही है। बगैर मास्क पहने लोगो को भी झारखण्ड प्रवेश होने नही दिया जा रहा है।
- उजागर मीडिया, टीम हनवारा।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें