हनवारा से मिले दो कोरोना मरीज, कोविड 19 अस्पताल सिकटिया में भर्ती


हनवारा : स्थानीय  थाना में बुधवार को दो कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि रेफरल अस्पताल महागामा से ट्रूनेट जाँच के दौरान हुई है। दोनों कोरोना संक्रमित मरीजो को बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कोविड 19  अस्पताल सिकटिया ले जाया गया। कोरोना संक्रमित मरीजो में हनवारा थाना के एक प्रशिक्षु दरोगा एवं एक चौकीदार शामिल है।

कोरोना संक्रमित बीते शुक्रवार से ही हाई स्कूल हनवारा में क्वारंटाइन थे। बीते मंगलवार को उन्होंने अपना कोरोना जाँच कराया जिसमे उसका रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब जिला प्रशासन द्वारा हनवारा थाना परिसर को कन्टेनमेंट जोन घोषित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। हनवारा थाना परिसर को कन्टेनमेंट जोन घोषित करते हुए बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया जायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को हनवारा थाना कांड संख्या 47/20 के बालात्कार के आरोपित 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने के दौरान उसका कोरोना जाँच कराया गया था, जिसमे उसका रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। आरोपित युवक में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद उसके सम्पर्क में आने वाले सभी पुलिसकर्मी हाई स्कूल हनवारा में क्वारंटाइन हो गये थे।

जिप सदस्य निरंजन पोद्दार के सौजन्य से सोडियम हाइपोक्लोराइट दवाई का छिड़काव कराया गया

हनवारा में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए ठाकुरगंगटी के जिला परिषद सदस्य निरंजन पोद्दार के सौजन्य से सोडियम हाइपोक्लोराइट दवाई का छिड़काव कराया गया। मनमीत पोद्दार ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जिप सदस्य निरिंजन पोद्दार के द्धारा विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हनवारा के केशरी यादव, डॉ लखन साह आदि के पहल पर हनवारा में छिड़काव किया जा रहा है।

हनवारा में सार्वजनिक स्थल,चौक चौराहा से लेकर बैंक, गली, मुहल्ले, आदि जगहों पर सोडियम हाइपोकलोराइट दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है। जिससे लोगों को कोराना वायरस संक्रमण से बचाया जा सके।
- उजागर मीडिया टीम, हनवारा।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें