विधायक दीपिका पांडेय सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, संपर्क में आये सभी लोगों को सावधानी बरतने कि अपील



गोड्डा : महागामा विधानसभा के विधायक दीपिका पांडेय सिंह की कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये दी. सोशल मीडिया पर किये गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि मेरा और मेरे परिवार का COVID 19  का रिपोर्ट पॉजिटिव आया हैं। हाल के दिनों में कई लोगों के साथ मिली हुँ। डॉक्टर ने मुझे घर में आइसलोइशन में रखने का फ़ैसला किया है।

हालाँकि मुझे किसी तरह का कोई भी सिम्प्टम नहीं है, लेकिन ऐसी परिस्थिति में सोशल डिस्टेंटिंग के पालन करना बेहद ज़रूरी है। आप में से जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन है कि आप सब सावधानी बरतें। सभी से अनुरोध है की लॉक्डाउन का सख़्ती से पालन करें। हम सब मिलकर इस महामारी को हराएँगे। सभी से निवेदन है को घर में रहें सुरक्षित रहें।


ज्ञात हो कि महागमा विधायक के माता – पिता कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंगलवार को ही उन्हें टाटा मोटर्स हॉस्पिटल जमशेदपुर में भर्ती किया गया था। जिसके बाद महागामा विधायक ने अपना कोविड -19  जाँच बुधवार को कराने की बात कही थी। इसकी जानकरी भी विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने ट्विटर के माध्यम से दी थी।


एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा के द्वारा महागमा विधानसभा क्षेत्र कि जानता से विधायक दीपिका पांडेय सिंह एवं उनके परिवार को जल्द ही स्वास्थ्य होने की दुआ/प्रार्थना करने कि अपील की गई।

उजागर मीडिया टीम की अपील

घरो में रहें अनावश्यक घरो से बाहर ना निकलें, खुद को सुरक्षित रखेंगे तब ही आपका परिवार सुरक्षित रहेगा। अगर आपका परिवार सुरक्षित रहेगा तो देश भी सुरक्षित रहेगा। मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टैंसिंग का कड़ाई से पालन करें।

- उजागर मीडिया टीम, गोड्डा।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें