गोड्डा : शनिवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर एनएसयुआई के बैनर तले महागामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में शान्तिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयुआई जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा कर रहे थे। धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा लाये गये नई शिक्षा निति के विरुद्ध था।
वही एनएसयुआई जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा ने कहा कि केंद्र सरकार ने नई शिक्षा निति लागू कर के गरीब छात्रो पर एक बोझ जैसा है जो की छात्र विरोधी निति है। छात्रो की 6 माह की फीस माफी के लिए और नई शिक्षा निति में केंद्रीकरण व निजीकरण को बढ़ावा देने का एनएसयुआई विरोध कर रहा है।
यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज में किसी भी तरह का शुल्क नही लिया जाए। साथ ही साथ कहा मोदी सरकार छात्र विरोधी सरकार हैं। इस महामारी लोगो के रोजगार पे आफत हैं। छात्रों के हित मे सोचना चाहिए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इरफान काजी, रोनित कुमार, नदीम सरवर, कासिफ, जावेद, सुन्नी, आदिल, फिरदौस, कमर आजाद एवं रोहित दास आदि मौजूद थे।
- जावेद अख्तर, उजागर मीडिया ब्यूरो।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें