सुशांत सिंह राजपूत मर्डर मामले में राजकुमार सिंह ने महाराष्ट्र सरकार से किया अनुरोध




  • महाराष्ट्र के राज्यपाल ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन


कहलगांव : महाराष्ट्र के राज्यपाल भरत सिंह कोश्यारी ने पत्र जारी कर सुशांत सिंह राजपूत मर्डर के मामले में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह कहलगांव विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी राजकुमार सिंह के निष्पक्ष जांच के अनुरोध पर पत्र जारी कर शनिवार को उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

विदित हो कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बिहार के सदस्य सह कहलगांव विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने 30 जुलाई को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र जारी कर स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत मर्डर के सिलसिले में निष्पक्ष जांच की मांग किया था। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि इस घटना से बिहार ही नहीं पूरा देश मर्माहत है।

अब तक इस घटनाक्रम को लेकर महाराष्ट्र पुलिस की जांच शक के दायरे में है। घटना के इतने दिनों बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। अतः उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अनुरोध पत्र जारी किया, ताकि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों के साथ साथ उनके चाहने वाले एवं बिहारियों और पूरे देशवासियों को उचित न्याय मिल सके। विदित हो कि बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर को लेकर पूरे बिहारवासियों में मुंबई फिल्म इंडस्ट्रीज के खिलाफ आक्रोश है।

पूर्व में भी कई अभिनेताओं और राजनेताओं के साथ साथ  उनके पिता और बहन द्वारा इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मर्डर की घटना अब एक नया मोड़ ले चुकी है। अब तक सुसाइड मानी जाने वाली यह घटना मर्डर का रूप ले चुकी है, जिसके कारण उनके चाहने वाले फिल्म इंडस्ट्रीज के काले करतूत और महाराष्ट्र पुलिस के खिलाफ आक्रोशित हैं।

- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें