पुलिस की करवाई से देशी शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

जावा महुआ नष्ट करते हनवारा पुलिस


गोड्डा। पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश के दिशा निर्देश के अनुसार शुक्रवार को हनवारा थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर अवैध रूप से देशी महुआ शराब करोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।

 जिसका नेतृत्व प्रशिक्षु दरोगा अमर बागे,एएसआई अंजनी सिंह कर रहे थे। जिसके द्वारा हनवारा थाना क्षेत्र के विश्वासखानी,बैजाचक आदि ठिकानों पर छापेमारी किया गया।

वहीं छापेमारी के दौरान करीब एक क्विंटल जावा महुआ,शराब तैयार किया जाने वाला करीब 5 शराब भट्टी को नष्ट करने के अलावे करीब 30 से 40 लीटर अवैध तरीके से तैयार देशी महुआ शराब को हनवारा पुलिस के द्वारा नष्ट किया गया।

क्षेत्रों में लगातर हनवारा पुलिस की इस तरह के औचक कार्रवाई से अवैध महुआ शराब करोबारियों के बीच हडकंप मचा हुआ है।

वहीं प्रशिक्षु दरोगा अमर बागे ने बताया कि अवैध महुआ शराब करोबारियों के खिलाफ इस तरह का कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।वहीं छापेमारी के मौके हनवारा थाना पुलिस बल जवान मौजूद थे।
-ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें