युवा क्रांतिकारी स्वतन्त्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर एनएसयूआई ने किया याद


महागामा : सोमवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय महागामा में एनएसयूआई के बैनर तले क्रंतिकारी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पुण्यतिथि मनाया गया।

एनएसयूआई के प्रखंड अध्यक्ष आदिल दुर्रानी के अगवाई में भगत सिंह को उनकी जयंती पर याद करते हुए पुष्प अर्पित किया।

जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा ने कहा देश मे क्रान्ति लाने के मजबूत इरादों से अंग्रेजों के शासन को झकझोर कर देने  वाले क्रांतिकारी नोजवानो को आज एक कृतज्ञ राष्ट कर रहा है।

भगत सिंह के चाचा अजित सिंह और श्रवान सिंह भी आजादी के मतवाले थे और करतार सिंह सराभा के नेतृत्व में गदर पार्टी के सदस्य थे।

कार्यक्रम में सभी युवाओं ने प्रण लिया हमलोग देश हित के लिए हर काम करेंगे हर गौव घूम घूम नशाखोरी,शिक्षा ,बाल विवाह, महिला उत्पीड़न जागरूक अभियान चलाएगे।

वहीं इस कार्यक्रम में कामगार असंगठित कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, जाहिर,रज्जाक आलम,सोना राम,फिरदौस, वकार ,मनोवर, अख्तर,इनामुल ,कृष, सोनू कुमार के अलावे राहुल ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।

- उजागर मीडिया टीम, महागामा।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें