हनवारा : महागामा विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक अशोक कुमार भगत का फर्जी विडियो शोसल मीडिया पर वायरल करने वाला शख्स मो० ऐनुल हक हासमी को हनवारा पुलिस द्वारा रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञात हो कि ऐनुल हक हाशमी नामक युवक ने सोशल मीडिया साइट के फेसबुक पर एक फर्जी वीडियो अपलोड करते हुए लिखा था कि यह वीडियो महागामा के पूर्व विधायक अशोक कुमार की है जो एक लड़की के साथ फूहड़ गाने पर नाच रहे है।
उन्होंने यह भी दावा किया था कि वीडियो में नाच रहे व्यक्ति महागामा के पूर्व विधायक अशोक कुमार ही है। इसी को लेकर एक क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल ने इस मामले की खबर भी चलाई थी। बाद में पता चला कि वह वीडियो फर्जी है। उक्त फर्जी वायरल वीडियो हरियाणा का बताया जा रहा है। उक्त मामले को लेकर महागामा के पूर्व विधायक ने ही बीते 28 अगस्त को मो० ऐनुल हक हासमी एवं आसुतोष आनंद के विरुद्ध हनवारा थाना में कांड संख्या 49/20 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद हनवारा पुलिस द्वारा उक्त मामले को लेकर गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी किया जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हनवारा थाना पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि मो० ऐनुल हक हासमी अपने घर में है, जिसके बाद हनवारा थाना पुलिस दल-बल के साथ उनके घर पर पहुंचकर छापेमारी कर मो० ऐनुल हक हासमी को गिरफ्तार कर लिया गया। हांलांकि उक्त मामले में नामजद एक व्यक्ति अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बहार है।
किया कहते है हनवारा थाना प्रभारी
हनवारा थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि हनवारा थाना कांड संख्या 49/20 के तहत दो व्यक्तियों पर मामला दर्ज है। मो० ऐनुल हक़ हाशमी को गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में नामजद दुसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार करने के लिए हनवारा पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी किया जा रहा है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
- उजागर मीडिया टीम, हनवारा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें