मेहरमा : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के गावों में महागामा विधायका दीपिका पाण्डेय सिंह की पहल से प्रखंड क्षेत्र के महागठबंधन पदाधिकारीयों के द्वारा बाढ़ पिड़ित परिवारों के बीच खाद्य समाग्री , तिरपाल व वितरण किया गया। वहीं छोटे-छोटे बच्चों को राहत सामग्री के रूप में बिस्किट दिया गया।
मौके पर मुख्यरूप से महेंद्र उराव , शत्रुध्न सिंह , मु जावेद , धर्मेन्द्र तिर्की , निर्भय गुप्ता , राज कुमार , महादेव कुजूर , (झामुमो ) , नरेन्द्र शेखर आजाद , डब्लू सिंह , राजेश लाल, अमरजीत मंडल , मेघनाद लकड़ा ( कांग्रेस ) सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इस संकट की घड़ी में वितरण करने में सहयोग किया।
गोड्डा जिले के मेहरमा एवं ठाकुरगंगती प्रखंड के दर्जनों गांव में बुधवार को अचानक आई बाढ़ के चपेट में आ गई। जहां पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है वही बाढ़ प्रभावित परिवारों को कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह के सौजन्य से राहत सामग्री मुहैया कराए जाने का समाचार मिला है। मालूम हो कि मंगलवार की रात्रि अचानक आई बाढ़ से दर्जनों से ज्यादा गांवों के घरों में पानी प्रवेश कर जाने के कारण लोग सड़क पर आ गए हैं। कोई प्रभावित क्षेत्रों में माल मवेशी पर भी संकट उत्पन्न हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को भी खाद्यान्न के तौर पर चूड़ा गुड़ मुहैया कराया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र के धूलिया नदी और कौवा नदी के पानी का जलस्तर सामान्य होने लगा है। गौरतलब हो की अचानक आई बाढ़ से दर्जनों गांव पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है लोगों के माने बताया जा रहा है की कई वर्षों बाद ही ऐसा मंजर देखने को मिल रही है।
- उजागर मीडिया टीम, मेहरमा।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें