हनवारा पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान।

हनवारा। शनिवार को हनवारा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान हनवारा थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।

 जिस अभियान के दौरान दो पहिए वाहन चार पहिए वाहन का संघन चेक किया गया। हनवारा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया  कि पुलिस कप्तान गोड्डा वाई एस रमेश के निर्देशानुसार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया हैं। 

जिसमें छोटी बड़ी सभी गाड़ियों को चेक किया गया।जहाँ से बिहार जाने वाली सभी रास्तो पर चेक किया गया।ताकि बिहार जाने वाली सभी गाड़ियों का जाँच हो सके।ज्ञात हो कि सीमावर्ती क्षेत्र बिहार में चुनाव की तैयारियों जोर शोर से चल रही हैं।

जिसको लेकर पुलिस सख्त हो गई हैं ताकि कोई शराब,पैसा,हथियार आदि लेकर नहीं जा सके।चेकिंग अभियान के दौरान एएसआई संचु उरांव, विजय कुमार राम,अंजनी कुमार आदि पुलिस बल मौजूद थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें