विधायक की पहल पर श्रमिकों के बीच साड़ी और पैंट शर्ट किया गया वितरण


हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा पंचायत भवन में निबंधित श्रमिकों के बीच साड़ी और पैंट शर्ट वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

त्योहार को देखते हुए झारखंड सरकार और लोकप्रिय महागामा विधायक दीपिका  पांडेय सिंह  की इस पहल का पंचायत वासियों ने सराहना किया है।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उमेश झा एवं उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने किया।

 मौके पर मौजूद हनवारा, पंचायत के मुखिया मंजूर आलम  युवा कांग्रेस अध्यक्ष महागामा विधानसभा मु०मिनहाजुल हक , नावेद अख्तर , महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तबस्सुम आरा, चंदा देवी,दिलीप रविदास,वाली रविदास, आलम, इम्तियाज रिजवी, इफ्तेखार आलम, साकिर आलम आदि मौजूद रहे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें