हाथरस जाने के क्रम में राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हुए धक्का मुक्की का कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन


गोड्डा : सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गोड्डा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार उत्तरप्रदेश के हाथरस जिला में एक दलित युवती के साथ बलात्कार एवं हत्या हुआ जिसके परिजन से मिलने जाने के क्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ यूपी पुलिस के द्वारा धक्का-मुक्की किए जाने के विरोध में मौन सत्याग्रह आंदोलन गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव जी के नेतृत्व में हटिया चौक गोड्डा मे शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक मौन सत्याग्रह कार्यक्रम किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित असंगठित कामगार कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश झा, जिला उपाध्यक्ष परवीन मिश्रा, जिला प्रवक्ता राजीव मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी जगधात्री झा, महिला जिला अध्यक्ष सोनी झा, महासचिव अकबर अली, नगर अध्यक्ष तापस घोषाल, बसंतराय प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम, पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, विधानसभा अध्यक्ष अभय जयसवाल, उपाध्यक्ष सोनी सिंह, सुमित कुमार बिट्टू , महिला गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष जाहिदा खातून, बाबर अंसारी, विजय तिवारी, विद्युत राज, राम उज्जवल मोदी एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


कार्यक्रम के उपरांत झारखंड प्रदेश के  अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री  स्वर्गीय  हाजी हुसैन अंसारी साहब के  असामयिक निधन पर सभी कार्यकर्ताओं ने हाजी साहब के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा एवं जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा उनके असामायिक निधन से अल्पसंख्यक कल्याण ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है। हाजी साहब अब तक झारखंड सरकार में बिना दाग धब्बा के मंत्री थे। मैं ईश्वर से प्रार्थनीय हूं इस दुख की घड़ी में के परिवार को  सब्र और संतुष्टि प्रदान करे ।

- उजागर मीडिया टीम गोड्डा।
Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें