गोड्डा में दिनदहाड़े गोलीकांड दोहरे हत्याकांड का दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल


गोड्डा : गोड्डा गोलीकांड में दो युवकों की बर्बता से हत्याकांड का खुलासा बुधवार को गोड्डा एसपी वाई एस रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया है। हत्याकांड में शामिल दो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वहीं गोड्डा एसपी वाई एस रमेश ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीते बुधवार को समय करीब साढ़े तीन बजे रौतारा चौक से आगे कझिया नदी के पूल के पहले स्वाराज ट्रैक्टर शोरूम के सामने सैलून में दाढ़ी बनाने के क्रम में 1. विनय पासवान पिता - सुरेश पासवान , सा0 - रौतारा वार्ड नं0-01 , थाना - गोड्डा नगर , जिला - गोड्डा एवं 2. निरंजन ठाकुन पिता - नामालुम , सा 0 - लालपुर , थाना - गोड्डा ( मु ० ) , जिला - गोड्डा को अपराधी 1. कृष्णा सिंह पिता - सुमेश सिंह सा 0 - रौतारा वार्ड नं0-01 , थाना - गोड्डा नगर , जिला - गोड्डा 2. निरज कुमार सिंह उर्फ गुड्डु सिंह पिता - स्व ० सुरेन्द्र सिंह , सा 0 - दियारा , थाना - गोड्डा ( मु ० ) , जिला - गोड्डा 3. सुमेश सिंह पिता - स्व ब्रजेन्द्र सिंह , सा - रोतारा वार्ड नं0-01 , थाना - गोड्डा नगर , जिला - गोड्डा एवं अन्य दो अज्ञात के द्वारा गोली मार दिया गया।

उक्त क्रम में घटनास्थल पर ही 1. विनय पासवान की मृत्यु हो गयी और 2. निरंजन ठाकुर गम्भीर रूप से जख्मी हो गये , जिनका ईलाज के क्रम में मृत्यु हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक विनय पासवान के पिता सुरेश पासवान पिता - स्व 0 कैलु पासवान , सा 0 - रौतारा वार्ड नं0-01 . थाना - गोड्डा नगर , जिला - गोड्डा के फर्दबयान के आधार पर प्रा ० अभिः 1. कृष्णा सिंह पिता - सुमेश सिंह सा 0 - रौतारा वार्ड नं0-01 , थाना - गोड्डा नगर , जिला - गोड्डा 2 नीरज कुमार सिंह उर्फ गुड्डु सिंह पिता - स्व ० सुरेन्द्र सिंह , सा o- दियारा , थाना - गोड्डा ( मु ० ) , जिला - गोड्डा 3 . सुमेश सिंह पिता - स्व बजेन्द्र सिंह , सा 0 - रौतारा वार्ड नं0-01 , थाना - गोड्डा नगर , जिला - गोड्डा एवं अन्य दो अज्ञात के विरूद्ध धारा -324 / 307 / 302 / 120 बी / 34 भा 0 द 0 वि 0 एवं 27 आम्र्स एक्ट के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारम्भ किया गया ।

मामला के गम्भीरता को देखते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी , गोड्डा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया । गठित टीम के द्वारा अभियुक्तों के छिपने के संभावित ठिकाने पर छापामारी करके प्रा ० अनि 0 1 सुमेश सिंह पिता - स्व 0 ब्रजेन्द्र सिंह सा 0 - रौतारा वार्ड नं0-01 , थाना - गोड्डा नगर , जिला - गोड्डा को गिरफ्तार किया गया ।

तदोपरांत प्रत्यक्षदर्शी साक्षियों के बयान के आधार पर 2. राजा कुमार सिंह उर्फ बजरंगी सिंह पिता - प्रेमसागर सिंह , सा 0 - गुलनी कुसहा , थाना - शंमुगंज , जिला - बांका , बिहार को गोड्डा ( मु ० ) थानान्तर्गत ग्राम दियारा में आज दिनांक -02.10.2020 को पकड़ा गया । राजा कुमार सिंह के पकड़ाने के उपरांत पूछताछ के क्रम में उसके द्वारा अपना अपराध स्वीकार कर लिया गया है। साथ ही कांड में संलिप्त अपराधियों की भी पहचान कर लगातार छापामारी की जा रही है शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।


गौरतलब हो कि बीते बुधवार को दिनदहाड़े सैलून संचालक समेत विनोद पासवान को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। विनोद पासवान की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि सैलून संचालक निरंजन ठाकुर की मौत इलाज के दौरान हो गयी थी। साथ ही साथ अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए बम विस्फोट भी किया था।

- ब्यूरो रिपोर्ट, उजागर मीडिया गोड्डा।
Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें