- शाहीन एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउडेशन ने अर्पित की श्रद्धांजलि
हनवारा : शनिवार को झारंडवासियों को एक बेहद चौंकाने वाली एवं मर्माहत करने वाले खबर मिली। झारखंड के लोगों के लिए और विशेष कर मधुपुर तथा देवघर वासियों के लिए ये खबर अत्यंत दुखदाई है।
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और मौजूदा सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के पद पर आसीन हाजी हुसैन अंसारी का आज निधन हो गया। मंत्री हाजी हुसैन अंसारी एक बेहद नरम दिल, मेहरबान, ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के जन नेता थे। लोगों के दिलों में उनके लिए अपार श्रद्धा एवं विश्वास था। आज झारखंड और संथाल ने अपना एक कद्दावर व्यक्ति खो दिया है जो हमेशा राज्य और प्रदेश के विकास और तरक्की की की बात करते रहे। निश्चित तौर पर उनका जाना झारखंड के लिए बड़ा राजनैतिक घाटा है।
फाउंडेशन के अनुमंडल अध्यक्ष असलम आजाद ने कहा कि हाजी साहेब एक अच्छे एवं शांत स्वभाव वाले व्यक्ति थे। उनकी सादगी के सभी लोग कायल थे। उनके देहांत की खबर सुनकर मन मस्तिष्क विचलित है। हमारा फाउंडेशन उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करता है तथा शाहीन एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउडेशन उन्हें विनम्र एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
- उजागर मीडिया टीम, हनवारा।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें