यहाँ 7 साल से मुस्लिम समुदाय के लोग भी मनाते है छठ पूजा....



महागामा : झारखंड राज्य के गोड्डा जिला अंतर्गत पथरगामा प्रखंड के बलिया गांव में मुस्लिम समुदाय के लोग भी मनाते हैं छठ पूजा नियम और बड़ी निष्ठा का पालन करते हुए मनाते हैं। 

आपको बता दें कि पथरगामा प्रखंड के चिलरा पंचायत के बलिया मुस्लिम टोला के कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग भी छठ के प्रति आस्था रखते हैं। कहा जाय तो हिन्दू धर्म के साथ साथ मुस्लिम धर्म मे भी छठ पर्व के प्रति इस तरह आस्था जिले में देखने को मिल रही है। 

वहीं इनलोगों के द्वारा छठ घाट पूजा स्थल को सफाई करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस समुदाय के जितने भी वर्तीय है सभी लोग गांव के अनंत सिंह के यहां सुप दिए हैं। 

इसके बावजूद यह लोग नियम निष्ठा का पालन करते हैं इस संबंध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि वे लोग छठ के प्रति आस्थावान है। और मनोती के रूप में छह-सात साल से छठ मनाते आ रहे हैं। 

अपना सुप आनंद सिंह के यहां देते हैं, घाट की साफ-सफाई से लेकर अर्घ देने तक सभी हर कदम पर नियम और निष्ठा का पालन करते हैं ।लोगों ने बताया कि वे लोग मनौती के रूप में ही छठ मनाते आ रहे हैं और उन्हें इसमें कोई गुरेज भी नहीं है।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें