विधायक ने किया कई छठ घाटों का निरीक्षण, विधि व्यवस्था का लिया जायजा.....

हनवारा: महागामा विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा विधानसभा क्षेत्र में कई छठ का घाटों निरीक्षण किया। इस दौरान महागामा दुर्गा मंदिर पोखर,लक्ष्मण बांध आदि छठ घाटों पर पहुंच कर साफ सफाई आदि व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिये।

 जिस दौरान महागामा अनुमंडल पदाधिकारी जितेंद्र देव एवं पंचायत प्रभारी के साथ जगह जगह छठ घाट का दौरा किया गया। इससे पूर्व विधायक श्री सिंह के निर्देश पर कई छठ घाटों तालाब, नदी आदि जगहों का साफ सफाई किया गया था।

बता दें कि चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है।जिसको लेकर विधायक श्री सिंह ने खुद छठ घाट पर पहुंच कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया और व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिया।इस दौरान याहया सिद्क्की,प्रिंस कुमार आदि मौजूद रहे। 
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें