कहलगांव से बालकृष्ण कुमार की रिपोर्ट :-
कुछ दिन पूर्व ही कहलगांव के जाने माने सिविल सर्जन सह समाजसेवी डॉ दिगम्बर प्रसाद सिंह का निधन पटना में इलाज के दौरान हो गया था।
शुक्रवार को कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के सनहौला प्रखंड के फरीदमपुर गांव निवासी समाजसेवी गणेश दत्त सिंह कुशवाहा की नेतृत्व में शोक सभा आयोजित की गई शोक सभा की अध्यक्षता सुदामा सिंह द्वारा उनके पैतृक गांव बोडापाठकडीह छटपटिया में आयोजित किया एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गणेश दत्त सिंह कुशवाहा ने कहा कि डॉ दिगंबर प्रसाद सिंह एक अच्छे इंसान थे।
वह गरीबों की मदद हमेशा करते थे जब भी कोई निर्धन असहाय गरीब उनके पास इलाज के लिए जाते थे तो वह अपना फीस नहीं लेते थे वह गरीबों लोगों की हमेशा सेवा करने की भावना से इलाज करते थे। असमयिक मृत्यु हो जाने के कारण कहलगांव क्षेत्र वासियों के को काफी नुकसान पहुंचा है उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी की आंखें नम है।
मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की। मौके पर रजनीश भारती सुदामा प्रसाद सिंह।
ब्रह्मदेव यादव। प्रभाष चन्द्र मजुमदार गणेश दास अभबो यादव। दिलिप कुमार सिंह। महेन्द्र सिंह।अभय कुमार सिंह। अशोक कुमार चौधरी। कैलाश सिंह। सुशील कुमार सिंह। जगदीश मंडल आदि सैकड़ों की संख्या गणमान्य लोग उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें