संविधान दिवस : भारतीय संविधान की रक्षा करना ही असल धर्म : तुषारकान्त



हनवारा : गुरुवार को मिल्लत कॉलेज परसा के प्रांगण में  संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक सादा आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य डॉ तुषार कांत ने संविधान निर्माण की प्रक्रियाओं का वर्णन करते हुए बताया कि विश्व के कई देशों के संविधान की विशिष्ट बातें निचोड़ कर संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीम राव अम्बेडकर ने संविधान तैयार कर 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद को सौंपा था।

 ये संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। साथ ही संविधान के बारे में छात्र एवं छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। वहीं संविधान पर चलने और उसकी रक्षा करने की शपथ भी प्राचार्य ने छात्र एवं छात्राओं को दिलाई।

 इस अवसर पर अनेकों छात्रों के साथ इन प्राध्यापकों ने भी अपनी उपस्थिति दी - प्रो अशरफ करीम ,प्रो संदीप ,प्रो रियाज प्रो कपिल ,प्रो सरफराज ,प्रो मुजाहिद आदि उपस्थित थे। 

- उजागर मीडिया टीम, हनवारा। 

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें