पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद, विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि



गोड्डा: गुरुवार को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री (आयरन लेडी) इंदिरा गांधी  की 103वीं जयंती गोड्डा जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। वहीं सभी के द्वारा इंदिरा गांधी जी के तश्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिसके बाद छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित किया गया। महागामा विधायिका दिपीका पांडे सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। वह जवाहरलाल नेहरू की बेटी हैं, उनके पिता भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। इसलिए वह राजनेताओं के परिवार से थी। उनके दो बच्चे थे, राजीव गांधी और संजय गांधी। 


इंदिरा गांधी को भारतीय राजनीति में उनके साहसिक फैसलों के लिए भारत की आयरन लेडी कहा जाता है।इंदिरा गांधी हमारे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। श्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद वह प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भाग लिया था। वह कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष थीं। उनका विवाह श्री फ़िरोज़ गांधी से हुआ था और उनके दो बेटे थे- राजीव और संजय। श्री फिरोज गांधी की 1960 में मृत्यु हो गई। 


संजय गांधी उनके काम में मदद करते थे लेकिन 1980 में एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। फिर राजीव गांधी ने उनकी मदद करना शुरू किया और 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी मृत्यु के बाद वे भारत के प्रधानमंत्री बने।उनके प्रधान मंत्री कार्यकाल के दौरान, भारत ने 1971 में बांग्लादेश युद्ध जीता था। वह एक महान सामाजिक कार्यकर्ता थीं और उन्होंने देश के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं। 

वह एक महान देशभक्त थीं। हमें उन पर गर्व है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, संथाल परगना सोशल मिडिया कोडीनेटर अमित बोस, जिला प्रवक्ता राजीव मिश्रा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राकेश रौशन, शाहजहां और तमाम कांग्रेस के गनमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें। 

- उजागर मीडिया ब्यूरो, गोड्डा। 

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें