पूर्व विधायक के आवास पर मनाया गया भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मदिन

हनवारा: हनवारा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा महागामा विधानसभा के भाजपा पूर्व विधायक अशोक कुमार के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पूर्व विधायक अशोक कुमार के द्वारा भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेई के तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर जन्मदिन मनाया गया।

 इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कुमार ने श्री अटल बिहारी के आदर्शों पर सभी कार्यकर्ताओं को चलने की सलाह दी एवं उनके विचारों एवं विचारधाराओं को अपने अपने जीवन में उतारने की सलाह दी। अटल बिहारी वाजपेई भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वालों में से एक थे और सन् 1968 से 1973 तक वह उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे। सन् 1952 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा, परन्तु सफलता नहीं मिली।

 लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सन् 1957 में बलरामपुर (जिला गोण्डा, उत्तर प्रदेश) से जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में विजयी होकर लोकसभा में पहुँचे। सन् 1957 से 1977 तक जनता पार्टी की स्थापना तक वे बीस वर्ष तक लगातार जनसंघ के संसदीय दल के नेता रहे। मोरारजी देसाई की सरकार में सन् 1977 से 1979 तक विदेश मन्त्री रहे और विदेशों में भारत की छवि बनायी।


1980 में जनता पार्टी से असन्तुष्ट होकर इन्होंने जनता पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में मदद की। 6 अप्रैल 1980 में बनी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद का दायित्व भी वाजपेयी को सौंपा गया। दो बार राज्यसभा के लिये भी निर्वाचित हुए। लोकतंत्र के सजग प्रहरी अटल बिहारी वाजपेयी ने सन् 1996 में प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली।

 19 अप्रैल 1998 को पुनः प्रधानमन्त्री पद की शपथ ली और उनके नेतृत्व में 13 दलों की गठबन्धन सरकार ने पाँच वर्षों में देश के अन्दर प्रगति के अनेक आयाम छुए।


इस कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, गोड्डा जिला उपाध्यक्ष अजय साह, जिला कार्यसमिति सदस्य केशरी यादव, जिच्छु रविदास एवं विजय शर्मा, प्रमोद शाह, संजय संगम, राकेश बिहारी शर्मा, पीतांबर शर्मा, सुबोध शर्मा, संतोष साह, गगन भगत, पवन यादव, बालमुकुंद  राजकुमार शाह, विनोद शाह, विपिन राज, मोहम्मद नजाम मंसूरी, रामविलास दास एवम अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                               -उजागर मीडिया टीम हनवारा
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें