गोड्डा : गुरूवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त महोदय गोड्डा श्री भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में धान अधिप्राप्ति को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा श्री जीतेंद्र कुमार देव, नजारत उपसमाहर्ता गोड्डा श्री मनोज कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी महागामा सह जिला जन संम्पर्क पदाधिकारी गोड्डा मो0 एजाज आलम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री वासुदेव प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी गोड्डा श्री जय प्रकाश मेहरा, श्री अमरेंद्र किशोर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गोड्डा, विधि शाखा प्रभारी गोड्डा श्री सुजीत कुमार सिंह , प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक में उपायुक्त महोदय द्वारा धान अधिप्राप्ति से संबंधित, चावल मिल का अधिप्राप्ति केंद्रों के साथ संम्बद्वता की समीक्षा,मीलरों से वार्तालाप, आधिप्राप्त धान को अधिप्राप्ति केंद्रों से संवद्व चावल मिल में सुचारू तथा व्यवस्थित तरीके से परिवहन के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपायुक्त महोदय द्वारा खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में धान अधिप्राप्ति को लेकर लैम्प्स/ पैक्स की जानकारी, बैठक में धान अधिप्राप्ति केंद्रों की भौतिक स्थिति/ लैम्प्स/ पैक्स की स्थिति पर गहन विचार विमर्श किया गया साथ ही विभिन्न पैक्स धान क्रय केन्द्र में चल रहे कार्याें की वास्तुस्थिति का जायजा लिया।
इसके अलावे केन्द्रों पर धान की जांच हेतु लगाये गये मशीनों के साथ धान की नमी जांचने वाले यंत्र, स्टाॅक पंजी सहित अन्य विषयों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।*
बैठक में उपायुक्त महोदय ने कहा कि निबंधित किसान सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर लैम्प्स/ पैक्स में धान का विक्रय करें। इसके अलावे उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निदेश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीदारी सभी धान अधिप्राप्ति केन्द्रों से हो।
- उजागर मीडिया टीम, गोड्डा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें