विश्वकर्मा समाज ने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह की पुण्यतिथि मनाई

 हनवारा: गोड्डा जिला के विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा  के आवास पर पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह की पुण्यतिथि उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि  ये भारत के सातवें राष्ट्रपति थे। सिख धर्म के विद्वान पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके ज्ञानी जी अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति, सत्यनिष्ठा के राजनीतिक कठिन रास्तों को पार करते हुए 1982 में भारत के गौरवमयी राष्ट्रपति के पद पर आसीन हुए। 1987 तक के अपने कार्यकाल के दौरान इन्हें 'आपरेशन ब्लूस्टार' एवं इंदिरा गांधी की हत्या जैसी दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों से गुजरना पड़ा।

  इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के प्रदेश संगठन सचिव हरिदास , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  पीतांबर शर्मा, गोड्डा जिला उपाध्यक्ष बाल्मीकि शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश बिहारी शर्मा, महागामा प्रखंड अध्यक्ष संजय संगम, सचिव भीष्म पितांबर शर्मा, बसंतराय प्रखंड अध्यक्ष डॉ निर्मल शर्मा, संजीव शर्मा, यमुना प्रसाद शर्मा, भूदेव शर्मा, अंबिका शर्मा, अश्विनी शर्मा, शंभू शर्मा एवं अन्य विश्वकर्मा समाज की सदस्य उपस्थित थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें