कहलगांव: सन्हौला प्रखंड के वार्ड सचिव संघ द्वारा अपने 3 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड अध्यक्ष मधुसूदन मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को कहलगांव विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक पवन कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा।
तमाम वार्ड सचिवों के समक्ष विधायक पवन कुमार यादव ने सन्हौला के प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर बहुत जल्द सभी सचिव को अनुरक्षक पद में नियुक्ति के लिए प्रखंड से लेटर निकलवाने का आश्वासन दिया l
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मधुसूदन मिश्रा के अतिरिक्त प्रखंड मीडिया प्रभारी ध्रुव कुमार ठाकुर, अशोक कुमार यादव, तेलौंधा पंचायत के पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, मदारगंज पंचायत अध्यक्ष सुभाष कुमार, सुशील कुमार एवं सभी वार्ड सचिव उपस्थित थे l
-बालकृष्ण कुमार
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें