कहलगांव : सन्हौला प्रखंड अंतर्गत सनोखर थाना क्षेत्र के अगैया गाँव निवासी अमरेंद्र मिश्रा के बड़े पुत्र अर्पित मिश्रा ने एक बार फिर फैशन शो में अपना जलवा बिखेरा है। कुछ दिन पूर्व अर्पित मिश्रा ने मिस्टर यूपी ईलाइट 2020 का खिताब जीत कर धूम मचाया था, इस सफलता पर परिवार जनों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी थी।
अर्पित मिश्रा ने पुनः उत्तराखंड रनवे नाइट में अपना जलवा बिखेराl अर्पित मिश्रा को उत्तराखंड रनवे नाइट में पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मिस्टर ग्लोबल मैन इंटरनेशनल कनिष्क रावत और नीतीश अरोड़ा भी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
अर्पित की सफलता से परिवार जनों के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं में खुशी का माहौल है।
- कहलगांव से बालकृष्ण कुमार की रिपोर्ट।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें