महागामा : बृहस्पति वार को त्रिशक्ति महिला मंडल राजमहल परियोजना की ओर से राजमहल क्षेत्र के मनियामोर ग्राम जो कि एक आदिवासी बहुल ग्राम है यहां के जो भी निवासी गरीबी रेखा के नीचे आते हैं उन व्यक्तियों को त्रिशक्ति महिला मंडल के अध्यक्षया सुचालिता नायक के द्वारा 60 लोगों के बीच कंबल, स्वेटर और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
वही सुचालीता नायक ने कहा कि हम लोगों के द्वारा इस ठंड को देखते हुए सभी गरीब लोगों के बीच कंबल स्वेटर का वितरण किया गया साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को भी इस ठंड के मौसम में जो भी गरीब व्यक्ति दिखते हैं उनकी मदद करनी चाहिए ताकि वह लोग भी अपने आप को इस ठंड से बचा सके।
वही मौके पर विद्या श्रीकांत, मधु चौधरी ,प्रतिमा श्रीवास्तव ,अमृता कुमार, अंजू ठाकुर, अनामिका सिंहा ,प्रोन्नति महापात्रा ,रागिनी मिश्रा व अन्य ईसीएल के कर्मी उपस्थित थे।
- उजागर मीडिया टीम, महागामा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें