झाड़ फूंक करने से मना किया तो, कर दिया ओझा का गोली मारकर हत्या,जाँच में जुटी पुलिस


बांका: सामुखिया मोड़ के एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की लाश रतनपुर बहियार में मिली। जिस बुजुर्ग की हत्या की गई, उनका नाम बुलाकी मलिक बताया गया है, जिनकी उम्र करीब 70 वर्ष थी। पुलिस ने लाश को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

बांका सदर थाना क्षेत्र के समुखिया मोड़ निवासी बुलाकी मलिक की लाश अमरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर बहियार में शुक्रवार की सुबह देखी गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश की शिनाख्त करने की कोशिश की। हालांकि परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक की शिनाख्त हुई। इस मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसका पिता बुलाकी मलिक झाड़-फूंक का काम करता था। उसके मामा ससुर गनौरी मलिक जो मुंगेर जिला अंतर्गत माधोडीह गांव के रहने वाले हैं, ने भी उनसे अपनी झाड़-फूंक करने को कहा था। लेकिन उसके पिता ने यह कह कर गनौरी मलिक का झाड़-फूंक करने से इंकार कर दिया था कि उन्हें कुछ हुआ नहीं है।

मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि झाड़-फूंक से इनकार करने पर उसके मामा ससुर ने पिता बुलाकी मलिक को धमकी दी थी कि वह जहां कहीं भी उन्हें देखेंगे, गोली मार देंगे। मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात करीब एक बजे उसके मामा ससुर उसके पिता को घर से बुलाकर ले गए और कहीं ले जाकर गोली मार दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि सूचक के बयान की सत्यता और प्रमाणिकता की पड़ताल सघनता पूर्वक की जाएगी, क्योंकि तभी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें