धमाका क्रिकेट क्लब सरकंडा ने स्पार्टन इलेवन महागामा को हराया


 महागामा: जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोड्डा के सौजन्य से महागामा अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजेंद्र स्टेडियम ऊर्जानगर बी डिविजन क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है।

 वही रविवार को राजेन्द्र स्टेडियम ऊर्जानगर  में स्पार्टन इलेवन महागामा बनाम धमाका क्रिकेट क्लब सरकंडा के बीच सुपर 3  मैच खेला गया , जिसमें धमाका क्रिकेट क्लब सरकंडा ने 27 ओवर 10 विकेट खोकर 191, बनाया और जीत हासिल की। 

वही स्पार्टन इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ।  वही स्पार्टन इलेवन क्रिकेट क्लब महागामा के खिलाड़ियों के द्वारा 21 ओवर में 88 रन 10 विकेट बनाया और मैच हार गया। जिसमें  निरंजन मंडल ने बेहतरीन बॉलिंग कर 6 विकेट लिए और 35 रन बनाया। 

वही एंपायर के रूप में अजित कुमार  एवं केशव कुमार वही स्कोरर सावन कुमार , अजय सिंह ,आनंद टेकरीवाल, गौतम यादव, ललन यादव, समीर मरांडी, कृष कुमार सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें