भारतीय जनता पार्टी मंडल कमेटी महागामा के  पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत समारोह हुआ आयोजित

हनवारा: भारतीय जनता पार्टी मंडल कमेटी महागामा के  पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन महागामा दक्षिणी पंचायत भवन में किया गया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता महागामा मंडल के अध्यक्ष अभिषेक मंडल ने की। कार्यक्रम में विशेष रूप से मुरारी चौबे जिला महामंत्री, कुंवर गोपाल सिंह पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,प्रबोध सोरेन महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा,पप्पू ठाकुर  जिला कार्यसमिति सदस्य, ब्रजेश मंडल युवा मोर्चा जिला महामंत्री, मैथिलीशरण गुप्त, पुष्पा देवी,राजेंद्र यादव, विपिन भगत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कुवंर गोपाल सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी अभिषेक मंडल के नेतृत्व में कुशल कार्य कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और आम जनता के हित में  कार्य करेंगे।केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित सभी कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हेतु कारगर भूमिका निभाएंगे। 

कृष्ण मुरारी चौबे ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी व  दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का जो संकल्प है उसे पूरा करेंगे।इस अवसर पर  प्रबोध सोरेन महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कहा कि अभिषेक मंडल काफी ऊर्जावान है तथा उनकी समिति के सभी सदस्य ऊर्जा से लैस तथा दूरदर्शी सोच रखते हैं ।जिसे संगठन को काफी लाभ होगा।

पप्पू ठाकुर ने कहा मंडल कमिटी संगठन की रीढ़ होती है जिसे भारतीय जनता पार्टी महागामा मंडल का कार्य द्रुतगति से होगा। बृजेश मंडल ने कहा महागामा मंडल काफी संतुलित व प्रगतिशील कमेटी प्रतीत होती है जो आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत ही लाभदायक होगी।
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें