कार्यक्रम की अध्यक्षता शम्स परवेज द्वारा किया जिसका वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा समर्थन किया गया. कमेटी का गठन झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शम्स परवेज, जिला सचिव श्री आशुतोष पांडे तथा उपाध्यक्ष श्री बजरंग प्रसाद के नेतृत्व में किया गया।
पर्यवेक्षक के रुप में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री मोहन राम तथा सुरेंद्र प्रसाद यादव थे जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में ही प्रखंड कमेटी में प्रखंड अध्यक्ष के रूप में श्री दिनेश प्रसाद बेसरा, उपाध्यक्ष श्री खालिद तमीज +2 उच्च विद्यालय महागामा को सर्वसम्मति से चुना गया।
सचिव के रूप में श्री कंहाय सिंह सहायक शिक्षक उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिग्घी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में श्री गंगेश गुंजन बी दी प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय महागामा का चयन किया गया।
प्रोग्राम में महागामा प्रखंड के लगभग सभी विद्यालयों के माध्यमिक शिक्षक उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से श्री जय प्रकाश यादव +2 उच्च विद्यालय ललमटिया, असलम आजाद प्रभारी प्रधानाध्यापक +2 उच्च विद्यालय हनवारा, श्री संजय प्रसाद सक्सेना +2 उच्च विद्यालय महागामा उपस्थित रहे।
प्रखंड कमिटि में अध्यक्ष - उपाध्यक्ष तथा सचिव समेत कुल 21 सदस्यों का चुनाव किया गया. सदस्यों के चयन के पश्चात उन्हें माला पहना कर सम्मानित किया गया. श्री दिनेश बेसरा नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष (झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ) के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा की समाप्ति की गई।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें