सरकार के द्वारा मुखिया की सारी शक्ति छीन कर पदाधिकारी को देना चाहती है- बाबूलाल


 गोड्डा: रविवार को क्षेत्र परिभ्रमण पर गोड्डा आए भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी कुसुम घाटी से लौटने केेे क्रम में प्रखंड के गांधीग्राम स्थित काली मंदिर चौक पर झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार की विफलताओं पर बरसते हुए बोला कि सरकार पंचायत चुनाव नहीं करना चाहती है|

 सरकार मुखिया की सारी शक्ति छीन कर सरकारी कर्मियों को देना चाहती हैै, ताकि उन के माध्यम स कमीशन  पहुंचता रहे और झारखंड में मनमाफिक लूट मचाई जा सके| जब तक   पंचायत चुनाव नहीं हो जाता तब तक मुखिया की सारी शक्ति सरकार को देना चाहिए ताकि पंचायत का विकास हो सके| 

झारखंड सरकार की मंशा साफ नहीं है इसीलिए किसानों को लगातार भड़काने का प्रयास कर रही है| धान की खरीदारी की व्यवस्था भी सही तरीके से अभी तक झारखंड सरकार नहीं कर पाई है| किसानों को जहां उचित दाम मिले किसान अपनी फसल बेच सकती है| 

मोदी सरकार ने ऐसा कानून बनाया है, पर किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है| किसानों को जमीन छीनने के नाम पर डराया जा रहा है|, भ्रमित किया जा रहा है| जबकि मोदी जी बार-बार कह रहे हैं कि एमएसपी पर कोई छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा एवं किसान की जमीन भी सरकार लेने नहीं जा रही है|

 मंच का संचालन पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष नरसिंह भगत कर रहे थे वही मौके पर गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल, महागामा से पूर्व विधायक अशोक भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, कृष्ण कन्हैया, शिवेश वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सिया राम भगत, पूर्व प्रखंड प्रमख अजय कुमार भगत,  पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित, विसाहा मंडल अध्यक्ष जगरनाथ माझी, संजय झा, मदन कुमार महतो, चुन्ना भगत, राजीव कुमार भगत मुनीलाल भगत सोनू भगत, सुबोध कुमार साह  आदि मौजूद थे|
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें