गरीब असहाय परिवार के बीच कंबल का वितरण किया

 


कहलगांव : तैलोनधा पंचायत के वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्या डोली मिश्रा एवं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सह समाजसेवी अमरेश मिश्रा ने सोमवार को तैलोनधा गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गरीब असाहय परिवार के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया  कंबल वितरण के दौरान डोली मिश्रा ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। 

उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा मैं वार्ड में घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच कंबल का वितरण कर रहा करूंगी। कंबल वितरण को लोगों ने बताया सराहनीय कदम | कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है। 

लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। समाजसेवी अमरेश मिश्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा मौके पर बबलू मिश्रा काजू मिश्रा मधुकर मिश्रा आदि मौजूद थे। 

- बालकृष्ण कुमार की रिपोर्ट।

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें