गोड्डा : गुरुवार अहले सुबह सनराइज हॉस्पिटल गोड्डा में शॉर्टसर्किट से लगी आग। आईसीयू वार्ड में आग लगने से अस्पताल में मची आफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में कई बच्चे आईसीयू में भर्ती थे हालाँकि कर्मी द्वारा तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। सभी बच्चों को निकालने के बाद एंबुलेंस से बच्चों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
बता दें कि अहले सुबह सनराइज हॉस्पिटल गोड्डा में अचानक आग लग गयी थी। आग की खबर मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आग शॉर्टसर्किट से लगी थी।
आग लगने के बाद पूरे अस्पताल को खाली कराया गया।अस्पताल कर्मी ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। साथ ही डॉ जुनेद आलम ने कहा कि आग लगने के बाद इलाजरत सभी बच्चों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे की स्थिति नियंत्रण में है।
- उजागर मीडिया ब्यूरो, गोड्डा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें