आपसी विवाद में युवक ने ससुराल में किया आत्महत्या



हनवारा : स्थानीय  थाना क्षेत्र के बैजाचक गांव में बीते रात्रि 28 वर्षीय संजीव मंडल ने आत्महत्या कर लिया। मृतक भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र के कमालपुर  गांव निवासी शम्भू मंडल के 28 वर्षीय पुत्र संजीव मंडल है। घटना की सूचना पाकर हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव मंडल अपने ससुराल हनवारा थाना क्षेत्र के बैजाचक गांव में बुधवार को शाम में ही आये हुए थे। वो अपनी पत्नी को मायके से वापस ले जाने के लिए आये हुए थे। बताया जाता है कि संजीव मंडल ने रात्रि में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक की पत्नी रीता कुमारी ने बताया कि ससुराल कमालपुर में ही कुछ आपसी बातों को लेकर झगड़ा हुआ था। 

उसके बाद हम अपने दो दिन पूर्व ही मायके चली आई। बुधवार शाम को मेरे पति संजीव मंडल भी आए और मुझे बोले कि चलो घर ले जाने के लिए आये है। रात्रि में खाना खा कर सोने के लिए छत पर गए हम नीचे थे। जैसे ही छत पर गए तो देखे की कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। अपने माँ को आवाज दी और हो हल्ला करना शुरू किया। आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजे को तोड़ कर कमरे के अंदर गया तो देखा कि फंदा से झूल रहे है। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है।



इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया। वहीं बताया गया कि मृतक के दो छोटे छोटे पुत्री क्रमशः 3 साल के और 9 महीने के है। वहीं  थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है। साथ ही यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। 

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें