हनवारा : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की अंगीभूत इकाई मिल्लत कॉलेज परसा में गुरुवार को कैंटीन का उदघाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ तुषार कांत ने फीता काटकर किया। ध्यातव्य है कि इस विश्वविद्यालय के किसी भी अंगीभूत कॉलेज में कैंटीन की व्यव्यस्था अब तक नहीं है।
इस तरह की व्यवस्था का संचालन म/स तारा कंस्ट्रक्शन भोजुचक द्वारा किया गया है। वहीं पर डॉ तुषार कांत ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को अब नाश्ता एवं खाना खाने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नही होगी। सारी व्यवस्था अब महाविद्यालय में ही रहेंगे।
कैंटीन से महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होंगी। महाविद्यालय के कैंटीन में नाश्ता खाना एवं सभी चीजों का उत्तम व्यवस्था किया गया है। इसमें तरह कंस्ट्रक्शन द्वारा बेहतर एवं स्वादिष्ट सामग्री का व्यवस्था क्या गया है तरक कंस्ट्रक्शन द्वारा बहुत कम मूल्य में महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के लिए यह उत्तम व्यवस्था किया गया है
वही तरह कंस्ट्रक्शन के के डायरेक्टर मुन्ना रविदास कुसमरा पंचायत के मुखिया ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए यह व्यवस्था अति आवश्यक था। इसलिए यहां पर कैंटीन का होना बेहद जरूरी है महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को बेहतर एवं स्वादिष्ट सामग्री से बना बनाया हुआ नाश्ता एवं भोजन का व्यवस्था किया जाएगा।
इसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को बहुत कम मूल्य में दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ एम गोइत,डॉ रियाज,प्रो संदीप, मु जफीर, मु नूरनबी ,मु शाहनवाज, प्रो कपिल, प्रो खालिद, मक़बूल,खालिद,इस्लाम,अबुल,अब्दुल्ला,नदीम,आदि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें